भोपालमध्य प्रदेश

अब बीएमएचआरसी में भी मिलेगी CT स्कैन की सुविधा:HLL के साथ 10 साल का MOU, जांच के इंतजार से मिलेगी राहत

अब भोपाल मेमोरियल अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में भी जल्द सिटी स्कैन जांच की सुविधा शुरू होने जा रही है। लंबे समय से सिटी स्कैन जांच के लिए सरकारी अस्पतालों में मरीजों को महीनों इंतजार करना पड़ रहा था, खासकर एम्स भोपाल में यह इंतजार 4 से 6 महीने तक का हो गया था। इसी समस्या को देखते हुए बीएमएचआरसी ने भारत सरकार के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के साथ 10 साल का एमओयू किया है। इसके तहत अस्पताल में आधुनिक सिटी स्कैन मशीन और तीन नई डिजिटल एक्स-रे मशीनें लगाई जाएंगी।

भोपाल का चौथा सरकारी अस्पताल

बीएमएचआरसी में सिटी स्कैन सेवा शुरू होने के बाद भोपाल में यह चौथा सरकारी अस्पताल होगा, जहां मरीजों को यह जांच सुविधा मिलेगी। इससे न सिर्फ बीएमएचआरसी बल्कि आसपास के इलाकों के मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। अभी मरीजों की सिटी स्कैन जांच निजी केंद्रों से कराई जा रही है।

इसकी वजह है कि बीएमएचआरसी में सिटी स्कैन मशीन लंबे समय से खराब पड़ी है। मरीजों की जांच निजी सेंटर से होने पर समय और संसाधनों दोनों की दिक्कत होती थी। अब एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड के साथ हुए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button