मध्य प्रदेश

भोपाल में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत:देर रात काम से घर लौटते समय हादसा, पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल के आनंद नगर में मंगलवार रात 11:30 बजे एक आयसर ट्रक ने बाइक सवार युवक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया है।

पिपलानी पुलिस के मुताबिक प्रवेश जाटव (30) निवासी आनंद नगर के पास में स्थित एक टैंट हाउस में नौकरी करता था। मंगलवार रात वह काम से घर लौट रहा था। तभी आनंद नगर रायसेन रोड पर उसे एक आयसर ट्रक ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीन साल से भोपाल में रह रहा था

प्रवेश दो मासूम बेटा और बेटी का पिता था। रोजगार के लिए वह बीते तीन सालों से भोपाल में रह रहा था। वह मूल रूप से रायसेन जिले के सुल्तानपुर का रहने वाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button