‘ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी’…कहने वाली बैंककर्मी सामने आई:कहा- बदतमीजी की, इसलिए गुस्सा आया, ठाकुर होने पर गर्व

कानपुर में HDFC बैंक में ‘ठाकुर हूं, ऐसी-तैसी कर दूंगी’ कहने वाली महिला बैंक कर्मी सामने आ गई है। रिलेशनशिप मैनेजर आस्था सिंह ने वीडियो जारी करके सफाई दी। उन्होंने हाथ जोड़कर कहा-
मैंने किसी ग्राहक के साथ अभद्रता नहीं की। मेरा विवाद बैंक की एक महिला संविदा कर्मचारी के पति से हुआ था। उसने मेरी जाति पूछकर मेरे साथ अभद्रता की, तभी मुझे गुस्सा आ गया। मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं। ठाकुर हूं, मुझे गर्व है।

दरअसल, पिछले दो दिनों से आस्था का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह गालियां देती नजर आ रही हैं। गुस्से में वह लैपटॉप उठाकर किसी पर हमला करने का प्रयास करती भी दिखाई देती हैं। हालांकि, वीडियो 6 जनवरी का है। आस्था पनकी की HDFC ब्रांच में तैनात हैं।

महिला बैंक कर्मी ने सफाई में क्या कहा, पढ़िए वीडियो जारी कर आस्था ने कहा कि वीडियो को गलत संदर्भ में वायरल किया जा रहा है। महिला कर्मचारी ने इस्तीफा देकर उसी दिन रिलीविंग की मांग की थी। इस दौरान उसकी ननद सुबह से ही ब्रांच में मौजूद थी, जिससे हल्की बहस हो गई।
उन्होंने कहा कि बाद में महिला कर्मचारी ने यह बात अपने पति को बताई, जो व‘मैं अपने बयान पर कायम हूं’ आस्था सिंह ने कहा, मैं मानती हूं कि मेरे कुछ शब्द गलत हो सकते हैं। सार्वजनिक सेवा में शब्दों का चयन सोच-समझकर होना चाहिए, लेकिन धमकी और अपमानजनक भाषा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वीडियो को जातिवाद का मुद्दा बनाकर गलत तरीके से पेश किया गया है। मैं अपने बयान पर कायम हूं। मैं ठाकुर हूं और मुझे इस बात का गर्व है… जय श्रीराम।