उत्तर प्रदेश

मथुरा में परिवार के 5 लोगों की लाश मिली:पति-पत्नी, 3 बच्चे; किचन की दीवार समेत 3 जगह सुसाइड नोट मिले; मौत की 2 थ्योरी

मथुरा में एक ही कमरे से एक परिवार के 5 लोगों की लाशें मिलीं। मृतकों में पति, पत्नी और 3 बच्चे शामिल हैं। कमरे में बेड पर मां, एक बेटी-बेटा मिले। दूसरी बेटी चारपाई पर पड़ी थी, जबकि पति का शव फर्श पर मिला।

पुलिस के अनुसार, पति ने पहले पत्नी की हत्या की, फिर बच्चों की जान ली। बाद में खुद करंट लगाकर आत्महत्या कर ली।

SSP श्लोक कुमार ने बताया कि घटना का पता उस समय चला, जब सुबह बच्चे दिखाई नहीं दिए। इस पर पड़ोस में रहने वाले मनीष के भाई जयकिशन मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने की वजह से जयकिशन मेन गेट फांदकर अंदर गए। फिर कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर सभी मृत पड़े मिले। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को 3 पन्नों का सुसाइड नोट और एक वीडियो मिला है। पहला नोट- रसोई की दीवार पर लिखा था। इसमें कहा गया- मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान न करे। दूसरा नोट कागज पर मिला, उसमें भी यही बातें लिखी हैं। वहीं, सुसाइड से पहले का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मनीष ने दुखों से परेशान होकर जान देने की बात कही है।

पुलिस तंत्र-मंत्र के एंगल पर भी जांच कर रही है। उस मंदिर के पुजारी को हिरासत में लिया गया है, जहां मनीष अक्सर पूजा करने जाते थे। मनीष खेती करते थे। हाल ही में उन्होंने 19 लाख रुपए का प्लॉट बेचा था। इसमें से 12 लाख रुपए खाते में आ चुके थे। घटना महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव की है।

घटना से जुड़ी तस्वीरें देखिए-

पुलिस को कागज पर लिखा सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है- मैं मनीष और सीमा अपनी मर्जी से मरे हैं। पुलिस किसी को परेशान न करे।ये तीनों बच्चों की फोटो है। बीच में बड़ी बेटी हनी है। बाएं उसका भाई प्रतीक और दाएं प्रियांशी है।

सुसाइड नोट के 3 पन्ने पढ़िए…

पहला: ‘मैं मनीष कुमार अपने पूरे होशोहवास में कह रहा हूं कि मैं और मेरी पत्नी सीमा, हमारे दुख बड़े हैं। हम दुख किसी को बता भी नहीं सकते हैं। अंदर ही अंदर दुखी रहते हैं। हमारे मरने या मारने में किसी का दोष नहीं है। हमारे मरने के बाद कोई किसी को परेशान न करें, यही हमारी विनती है। हमारे ऊपर किसी का कर्ज नहीं है, कोई मांगे तो देना नहीं।

दूसरा: हमारे प्लॉट 2608 के 7 लाख रुपए सतीश टेलर के जीजा के पास है। प्लॉट के पैसे सीमा की पासबुक के पीछे लिखे हुए हैं। सतीश के जीजा से जमीन नाम करके बाकी पैसे ले लेना, सतीश टेलर विरामपुर वाले पैसों का गारंटर है।

तीसरा: सतीश टेलर विरामपुर का रहने वाला है। उसके जीजा गोवर्धन के रहने वाले हैं। हमारे पास कुल 12.60 लाख रुपए आए थे। बाकी पैसे जमीन नापने के बाद देने के लिए कहा था। क्योंकि हमारी जमीन ज्यादा निकली थी। पैसे 6 महीने बाद देने की बात कही थी।

अब क्राइम सीन समझिए

  • जिस कमरे में लाशें मिलीं, वह 10×15 फीट का है। इसी कमरे में किचन भी बना है, जहां बर्तन रखे हैं। किचन के ऊपर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा मिला। एक कागज भी पड़ा मिला, जिस पर सुसाइड नोट लिखा है।
  • कमरे में एक चारपाई और एक बेड रखा है। चारपाई पर हनी (5) मिली, जबकि बेड पर बेटा प्रतीक (2), बेटी प्रियांशी (4) और उनकी मां सीमा (32) थीं। मनीष (35) जमीन पर पड़ा मिला।
  • पति के हाथ जले हुए मिले हैं, जबकि महिला के सिर पर चोट के निशान हैं। फर्श पर एक मूसल और एक रस्सी मिली है। मूसल पर खून लगा था। इसके अलावा एक गिलास भी मिला है, जिसमें दूध के निशान थे।
  • पत्नी घर की इकलौती बेटी थी मनीष की शादी हाथरस के मढ़नई गांव में हुई थी। पत्नी सीमा अपने मायके की इकलौती बेटी थी। ससुर के पास 3 बीघा खेती है, जो मनीष को ही मिलती। मनीष के पिता की पहले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button