मंदिर की छत गिरी, 3 बच्चियों की मौत:मुरैना में पटिया ढहने से हादसा, मृतकों में दो सगी बहनें; दंपती-बेटी समेत 6 घायल

मुरैना जिले के अहरौली गांव में चामड़ माता के मंदिर की छत गिर गई। मलबे में दबकर 3 बच्चियों की मौत हो गई। 4 अन्य बच्चि
- वैष्णवी सिकरवार (11) पुत्री जीतू सिकरवार
- करिश्मा गोस्वामी (9) पुत्री अशोक गोस्वामी
- छाया गोस्वामी (7) पुत्री अशोक गोस्वामी
हादसे में ये घायल
- गुंजन (12) पुत्री योगेंद्र सिंह
- परी (8) पुत्री योगेंद्र सिंह
- विद्या (6) पुत्री योगेंद्र सिंह
- सतीश गौड (45)
- पृथ्वी गौड (40) पत्नी सतीश गौड
- मानसी गौड (14) पुत्री सतीश गौड

ग्रामीणों ने मलबे से निकाले शव मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मलबा हटाकर घायलों और शवों को बाहर निकाला। सूचना पर एसडीएम जौरा शुभम शर्मा, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को कैलारस अस्पताल में भर्ती कराया।
गुंबद का भार नहीं सह सकी पुरानी छत स्थानीय निवासी लालू शर्मा ने कहा- चामड़ माता के इस मंदिर की स्थापना करीब 150 साल पहले हुई थी। शुरुआत में यह मंदिर केवल चबूतरे के रूप में था। करीब 7 साल पहले ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके दीवारें और छोटी पटियाओं के सहारे छत बनवाई थी।
फिलहाल पुरानी और कमजोर छत को हटाए बिना गुंबद बनवाया जा रहा था। इसका अतिरिक्त भार छत की पतली पटियाएं सहन नहीं कर सकीं और वे टूट गईं।