जयपुर

हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी,युवक की सगाई को तुड़वाया:युवती ने ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठे; फ्लैट की डिमांड की

जयपुर में एक युवक को ब्लैकमेल कर लाखों रुपए ऐंठने का मामला सामने आया है। युवती ने हनी ट्रैप में फंसान की धमकी देकर 25 लाख रुपए और फ्लैट की डिमांड की।

युवक की फोटो एडिट कर सोशल मीडिया पर अपलोड करने को लेकर भी धमकाया और उसकी सगाई तुड़वा दी। पीड़ित युवक ने नारायण विहार थाने में युवती और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

हेड कॉन्स्टेबल अशोक कुमार ने बताया- नारायण विहार के रहने वाले 28 साल के युवक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात संजना (बदला हुआ नाम) से हुई थी।

एक ही कास्ट के होने के कारण दोनों में घर तक की बातचीत होने लगी। बातचीत के दौरान युवती ने शादीशुदा होते हुए भी खुद को अविवाहित बताया। युवक की सगाई हो चुकी थी, इस बारे में युवती को पता चल गया था। इसके बाद आरोपी लड़की अपने साथियों के साथ मिलकर रेप केस में फंसाने की धमकी देने लगी। बर्बाद करने की कहकर एडिट फोटोज को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी।

फ्लैट की रखी डिमांड

पीड़ित का कहना है कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने के साथ ही सगाई तुड़वा दी। हनी ट्रेप में फंसाकर ब्लैकमेल कर आरोपियों ने उससे 2 लाख कैश और 20 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर ऐंठ लिए।

आरोपी युवती ने 25 लाख रुपए का फ्लैट दिलवाने की डिमांड की है। फ्लैट नहीं दिलवाने पर रेप केस में फंसाकर ब्लैकमेल कर रही है। ब्लैकमेलिंग के टॉर्चर से परेशान होकर पीड़ित ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button