राजस्थान के 3 जिलों में बम ब्लास्ट की धमकी:हाईकोर्ट और जयपुर-अजमेर जिला कोर्ट में चली तलाशी; मेल पर लिखा- आरडीएक्स बम प्लांट किए हैं

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर बेंच को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलने के बाद हाईकोर्ट प्रशासन ने पुलिस को सूचना देकर परिसर खाली करवाया। बम और डॉग स्क्वायड की टीमें मौके पर पहुंची।
रजिस्ट्रार को आज सुबह मेल पर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा था कि हाईकोर्ट परिसर में तीन शक्तिशाली आरडीएक्स बम प्लांट किए गए हैं।
इस धमकी के बाद जयपुर में सुनवाई स्थगित कर दी गई है थी। कोर्ट रूम, जजों और एडवोकेट चैम्बर्स में तलाशी ली गई।
पूरे परिसर की गहन तलाशी के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर वकीलों और पक्षकारों के लिए एंट्री खोल दी गई है। इसके बाद जयपुर हाईकोर्ट में सुनवाई फिर से शुरू हो गई है।
पिछले साल भी हाईकोर्ट को 6 बार बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिसंबर माह में तो लगातार 5 दिन हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल आए थे। हालांकि आज तक पुलिस धमकी देने वाले को नहीं पकड़ पाई है।
इधर, जोधपुर हाईकोर्ट परिसर में तलाशी अभियान में कुछ नहीं मिला। जयपुर और अजमेर जिला न्यायालय में भी बम की सूचना मिली। सुरक्षा एजेंसियों को जांच में फिलहाल कुछ नहीं मिला है। अजमेर कलेक्टर को मेल किया गया। धमकी देने वाले ने लिखा आपके कोर्ट में 13 आरडीएक्स लगाए गए हैं।
हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से जुड़ी फोटोज…





