देश
ओडिशा में पटरी से उतरी चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, कोई जनहानि नहीं

ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखपुरा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस के तीन डिब्बे जाखपुरा स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन में शामिल कोचों को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। घटना के तुरंत बाद रेलवे लाइन के प्रभावित हिस्से पर मरम्मत का काम शुरू हो गया।



