उत्तर प्रदेश

यूपी के 27 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट, आंधी चलेगी:30 शहरों में कोहरा, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन; 3 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

यूपी में बारिश और ओले गिरने से मौसम बिगड़ गया है। आज यूपी के 27 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले का अलर्ट है। 16 जिलों में आंधी भी चल सकती है। इस बीच गाजियाबाद, आगरा, मेरठ समेत 30 जिलों में कोहरा छाया है।

कई जगह विजिबिलिटी शून्य तक सिमट गई। बर्फीली हवाओं से गलन बढ़ गई है। पारा एक बार फिर 6.4°C तक पहुंच गया है। सड़कों पर सन्नाटा है। गाड़ियों से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों, ग्लब्स में दुबके दिखाई दिए। जगह-जगह लोग अलाव ताप रहे हैं।

कोहरे के चलते सड़क, रेल और हवाई यातायात चरमरा गया है। कानपुर समेत कई रेलवे स्टेशनों पर 40 से ज्यादा ट्रेनें लेट हैं। रविवार को लखनऊ में दम्माम से आया विमान आधे घंटे चक्कर लगाकर लौट गया। रायबरेली समेत 4 जिलों में 8 गाड़ियां टकराईं। होमगार्ड समेत 2 की मौत हो गई। वन दरोगा समेत 10 लोग घायल हो गए।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी यूपी के साथ दिल्ली-NCR और उत्तराखंड से सटे तराई क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी है। कल बरेली समेत 15 जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही। मुजफ्फरनगर, बिजनौर, शामली और अमरोहा में सड़क पर ओले की सफेद चादर बिछ गई। सैकड़ों बीघा खड़ी फसलें गिर गईं।

मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को बारिश का दायरा और बढ़ेगा। इसका असर प्रदेश के मध्यांचल, अवध क्षेत्र और बुंदेलखंड के इलाकों में भी देखने को मिलेगा। तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी हरियाणा के आसपास चक्रवाती सिस्टम बन हुआ है। इसके असर से पश्चिमी यूपी में बारिश शुरू हुई। यह बारिश आज देर रात से कल सुबह तक प्रदेश के मध्यवर्ती और सटे हुए पूर्वी हिस्सों तक पहुंच सकती है। प्रदेश में 4 फरवरी तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

QuoteImage

मौसम की तस्वीरें देखिए-

गोरखपुर में गलन बढ़ गई है। कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़कों पर विजिबिलिटी 20 से 30 मीटर रह गई है।

हाथरस में आज सुबह से घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर रह गई। सुबह से गलन भरी सर्दी भी पड़ रही है।

तस्वीर मेरठ की है। सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button