जयपुर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे जयपुर:माही को देखने एयरपोर्ट पर उमड़ी फैंस की भीड़, रामबाग होटल के लिए हुए रवाना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी शुक्रवार को जयपुर पहुंचे। धोनी दिल्ली से विशेष विमान के जरिए जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में फैंस भी पहुंच गए।

हालांकि धोनी के लिए जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

धोनी के पहुंचते ही एयरपोर्ट परिसर में मौजूद फैंस की नजरें उन पर टिक गई। हालांकि सुरक्षा कारणों से ज्यादा देर रुकने के बजाय धोनी सीधे एयरपोर्ट से होटल रामबाग के लिए रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, महेंद्र सिंह धोनी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर आए हैं। धोनी की सुरक्षा को लेकर होटल प्रबन्धन भी काफी अलर्ट मोड पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button