जयपुर

जयपुर में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़:घर के पास पतंग उड़ा रही थी, अकेला पाकर युवक ने पकड़ा

जयपुर में 8 साल की बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। वह घर के पास पतंग उड़ा रही थी। अकेला पाकर वहां से निकल रहे युवक ने उसके साथ गलत हरकत की। तुंगा थाने में मासूम के परिजनों ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज करवाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी युवक को ढूंढ़कर शनिवार शाम अरेस्ट किया है।

पुलिस ने बताया- तुंगा के रहने वाले व्यक्ति ने पोक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया- उनकी 8 साल की बेटी के साथ एक लड़के ने छेड़छाड़ की। गुरुवार शाम को मासूम बच्ची घर के पास ही पतंग उड़ा रही थी। खेत के तारों के पास पतंग उड़ाते हुए पहुंच गई। इस दौरान वहां से निकल रहा युवक अकेला पाकर बच्ची को देखकर रुक गया।

आरोप है कि लड़के ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। उसके बाद उसे धमकाकर वहां से चला गया। रोते हुए घर पहुंची मासूम ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मासूम के साथ आरोपी की करतूत का पता चलने पर गुस्साए परिजनों ने तुंगा थाने में शिकायत दी। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर मासूम से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी युवक को सर्च कर शनिवार शाम अरेस्ट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button