जयपुर

जयपुर पहुंचे सोनू निगम, सुनाएंगे बॉर्डर 2 का गाना:’दीवाना तेरा’ टूर पहुंचा पिंकसिटी, जी स्टूडियो में आज होगा आयोजन

मशहूर गायक सोनू निगम अपना बहुप्रतीक्षित लाइव कॉन्सर्ट टूर ‘दीवाना तेरा’ लेकर रविवार को जयपुर पहुंच गए है। यह कॉन्सर्ट रविवार को जी स्टूडियोज, सीतापुरा, जयपुर में आयोजित किया जाएगा। जयपुर के बाद इस टूर के तहत इंदौर और लखनऊ में भी लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे।

अपनी रोमांटिक, भावनात्मक और सदाबहार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले सोनू निगम का जयपुर कॉन्सर्ट दर्शकों के लिए एक यादगार संगीतमय शाम साबित होने वाला है।

अपनी रोमांटिक, भावनात्मक और सदाबहार आवाज के लिए पहचाने जाने वाले सोनू निगम का जयपुर कॉन्सर्ट दर्शकों के लिए एक यादगार संगीतमय शाम साबित होने वाला है

इस लाइव शो में सोनू निगम अपने करियर के सुपरहिट क्लासिक्स के साथ-साथ नए और लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देंगे, जो हर उम्र के संगीत प्रेमियों को जोड़ते हैं। हालही में सोनू का गाना बॉर्डर 2 में संदेशे आते है कि रूप में रिलीज हुआ है, जिसकी चर्चा सबसे ज्यादा है। यह गाना भी वे इस कॉन्सर्ट में सुना रहे हैं।

यह कॉन्सर्ट फीवर लाइव की ओर से क्यूरेट और प्रोड्यूस किया गया है, जबकि जयपुर संस्करण के लिए को-प्रोड्यूसर कोग्निवेरा सहयोग कर रहा है। यह शो सोनू निगम के दशकों लंबे शानदार संगीत सफर और लाइव ऑडियंस के साथ उनके गहरे जुड़ाव का उत्सव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button