लाइफ स्टाइल

रोटियों को सही तरीके से खाने का तरीक़ा; हड्डियों के दर्द, खून की कमी, वजन बढ़ना या पाचन से जुड़ी समस्याओं में राहत मिल सकती है।

1. गेहूं की रोटी

गेहूं की रोटी फाइबर और विटामिन-बी का अच्छा स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा देती है। हालांकि अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन और ब्लड शुगर बढ़ सकती है। विशेषज्ञों की सलाह है कि गेहूं को सीमित मात्रा में या अन्य अनाजों के साथ मिलाकर खाया जाए।

 

2. बाजरे की रोटी

सर्दियों में बाजरे की रोटी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड होते हैं, जो शरीर को गर्म रखते हैं। यह खून की कमी दूर करने, आंखों की रोशनी बढ़ाने और अस्थमा के मरीजों को राहत देने में मदद करती है। साथ ही यह ब्लड शुगर को संतुलित रखने में भी सहायक है।

 

3. ज्वार की रोटी

वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए ज्वार की रोटी अच्छा विकल्प है। यह कम कैलोरी वाली और ग्लूटेन-फ्री होती है। इसे खाने से पाचन बेहतर रहता है और दिल की सेहत को भी फायदा मिलता है।

 

4. रागी की रोटी

रागी को कैल्शियम का पावरहाउस कहा जाता है। रागी की रोटी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसमें मौजूद फाइबर लंबे समय तक पेट भरा रखता है और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी सहायक माना जाता है।

 

5. मक्के की रोटी

सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग स्वाद के साथ सेहत भी देता है। मक्के की रोटी विटामिन-ए से भरपूर होती है, जो शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देती है। हालांकि यह थोड़ी भारी होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में खाना बेहतर रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button