विदेशियों को 1000 रुपए में दातून बेच रहा दातून बॉय:माघ मेले में 6 साल का बच्चा राम बनकर पहुंचा, UPSC स्टूडेंट ने तिरंगा लहराया

प्रयागराज में संघम की रेती पर माघ मेला चल रहा है। रोजाना 10 लाख श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद साधु-संत, अखाड़े और कल्पवासी संगम की रेती पर डेरा जमाए हुए हैं। तपस्या कर रहे हैं।
मेले में साधु-संतों की मौजूदगी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी खूब वीडियो बना रहे हैं। महाकुंभ में ‘दातून बॉय’ नाम से मशहूर हुए आकाश माघ मेले में थार से दातून बेचने आए हैं।
इस बार पूरे भौकाल से दातून बेच रहे हैं। उनके साथ 40-50 लड़कों की टीम है, जो जगह-जगह कैंप लगाकर दातून बेच रहे हैं। सभी ने आकाश और मलाइका अरोड़ा की तस्वीर छपी टी-शर्ट पहन रखी है।
आकाश ने कहा- भारतीय महिलाओं और बहन-बेटियों को मुफ्त में दातून बांट रहा हूं। जबकि विदेशियों को 1,000 रुपए में दातून देंगे। भारत को अंग्रेजों ने लूटा था, इसलिए मैं उन्हें फ्री में दातून नहीं दूंगा।
इस बीच UPSC की स्टूडेंट ने भारत माता बनाकर मेले में सभी का ध्यान खींचा। उसने तिरंगा लहराकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। ऐसे ही श्रृंगवेरपुर धाम से 6 साल के श्रीश बाहुबली महाराज भगवान राम का बाल रूप धारण कर पहुंचे। उन्होंने 2031 में सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री बनने की भविष्यवाणी भी की है।
माघ मेले से जुड़ी तस्वीरें देखिए…





