मध्य प्रदेश

जंबूरी घोटाले के खिलाफ नोटों से भरा बैग लेकर DEO दफ्तर पहुंचे कांग्रेसी

छत्तीसगढ़ में आयोजित जंबूरी कार्यक्रम अब भ्रष्टाचार के आरोपों और राजनीतिक विवादों के केंद्र में आ गया है। इस आयोजन में हुए कथित करोड़ों के घोटाले और नियमों की अनदेखी के खिलाफ आज बालोद जिला युवा कांग्रेस ने एक अनोखा और उग्र प्रदर्शन किया। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे के नेतृत्व में कार्यकर्ता “नोटों से भरा बैग” लेकर जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय पहुंचे।

कमीशनखोरी और बिना टेंडर काम देने का आरोप
प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने भाजपा सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि जंबूरी आयोजन में बिना किसी टेंडर के चहेते ठेकेदारों को नियम विरुद्ध काम बांटे गए हैं। बोकडे ने कहा, “जहाँ कमीशन की बात आती है, भाजपा और उसके अधिकारी सबसे पहले आगे खड़े दिखाई देते हैं। नियमों को ताक पर रखकर किया गया यह आयोजन सिर्फ भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गया है।”


कार्यालय में जमा कराया ‘नोटों का बैग’
युवा कांग्रेस के साथी प्रतीकात्मक रूप से नोटों से भरा बैग लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी से मिलने पहुंचे और कार्यालय में अपना विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने जंबूरी सभा स्थल पर भी जाकर नारेबाजी की और निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि इस पूरे आयोजन की प्रक्रिया संदिग्ध है और जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किया गया है।

प्रदर्शन में प्रमुख नेताओं की मौजूदगी
इस उग्र प्रदर्शन में महामंत्री आदित्य दुबे, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल, पार्षद सुमित शर्मा, अजहर तिगाला, दीपक सानू पाल, दिनेश्वर साहू, मयंक राजा और विकास सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल थे। युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि इस घोटाले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button