जयपुर

जयपुर में आठवीं क्लास तक के स्कूली बच्चों की छुट्टियां:सर्दी को देखते हुए कलेक्टर ने की घोषणा, शहर में सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ी

जयपुर में सर्दी बढ़ने से स्कूली बच्चों के लिए राहत की खबर है। जयपुर जिला प्रशासन ने जिले में तेज सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए स्कूलों में कक्षा 8वीं तक के बच्चों की छुट्टियां घोषित की हैं। इससे पहले गंगानगर, हनुमानगढ़, बूंदी, बारां समेत कई जिलों में कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्टियां घोषित की।

विंटर वेकेशन (सर्दियों की छुट्टियां) 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक चलने के बाद बच्चे घने कोहरे और शीतलहर के कारण सोमवार को ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। जयपुर में शहर में कोहरे का असर दोपहर 2 बजे तक रहा। दोपहर बाद कुछ इलाकों में हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवा से ठिठुरन रही।

इसे देखते हुए जयपुर कलेक्टर ने कक्षा प्राइमरी से 5वीं तक के बच्चों के लिए 10 जनवरी तक और कक्षा 6 से 8वीं तक के बच्चों के लिए 8 जनवरी तक छुट्टियां घोषित कर दी।

जयपुर में आज सीजन की सबसे ठंडी रात और दिन पिछली रात जयपुर में सीजन की सबसे सर्द रात और सर्द दिन रहा। यहां पिछली रात न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जयपुर में सुबह से घना कोहरा रहा और दिन में तेज सर्द हवा चली। इस कारण सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान भी 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इससे पहले 4 जनवरी को जयपुर में अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button