जयपुर

भारतीय सेना के सिंफनी बैंड ने बांधा समां:जेकेके में पहुंचे सैनिकों के परिजन, आर्मी डे परेड पर कहा-जयपुर में सेना की शक्ति देखना गर्व की बात

जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में भारतीय सेना की ओर से एक भव्य और गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय सेना के सिंफनी बैंड की विशेष प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। देशभक्ति गीतों और सुमधुर धुनों की प्रस्तुति पर सभागार में मौजूद सभी लोग रोमांचित हो उठे और वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय सेना की शौर्यपूर्ण परंपरा, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सेना केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करती है।

देशभक्ति गीतों और सुमधुर धुनों की प्रस्तुति पर सभागार में मौजूद सभी लोग रोमांचित हो उठे और वातावरण देशप्रेम से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर सेना के समाज कल्याण से जुड़े कार्यों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। भारतीय सेना के समाज कल्याण संगठन आर्मी वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन (AWWA) के कार्यों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। यहां बताया गया कि यह संगठन सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों की ओर से आर्मी वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन को स्कूटी और आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई। महात्मा गांधी अस्पताल की ओर से एम. एल. स्वर्णकार ने 12.5 लाख रुपए की सहायता राशि भेंट की, वहीं जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी की ओर से 10 लाख रुपए का सहयोग दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाहों की ओर से आर्मी वुमेन वेलफेयर एसोसिएशन को स्कूटी और आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में सेना के जवानों के परिजन भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। परिजनों ने कहा कि वे इस आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि पहली बार जयपुर में आर्मी डे परेड का इतना भव्य आयोजन होने जा रहा है और आज का कार्यक्रम देखकर उन्हें गर्व और प्रसन्नता दोनों का अनुभव हुआ।

उल्लेखनीय है कि जयपुर इस बार 15 जनवरी को होने वाली आर्मी डे की राष्ट्रीय परेड का साक्षी बनने जा रहा है। इस वर्ष आर्मी डे की थीम भारतीय सेना: शौर्य एवं बलिदान की परम्परा रखी गई है। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। महल रोड पर आयोजित होने वाली परेड के लिए सेना द्वारा लगातार रिहर्सल की जा रही है, जिसमें टैंक, हेलीकॉप्टर और सेना की टुकड़ियों के रोमांचक दृश्य राजधानीवासियों को देखने को मिल रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button