उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में बीच रोड पर युवक की पीट-पीटकर हत्या:कार साइड करने को लेकर शुरू हुई लड़ाई, रिकवरी एजेंट को नशे में धुत्त लोगों ने मारा

ग्रेटर नोएडा में बीच रोड पर कुछ युवक कार पर बैठकर शराब पी रहे थे। सामने से आई-20 कार से दो दोस्त निकल रहे थे। बीच में गाड़ी खड़ी देखकर दोनों दोस्तों ने नशे में धुत्त 7-8 युवकों को गाड़ी किनारे करने को कहा। जिसके बाद सभी भड़क गए और सब ने मिलकर दोनों दोस्तों को बुरी तरह पीटा। इसके बाद भाग गए।

रोड से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों दोस्तों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान एक युवक ने अपने

भाई को आरोपियों के नाम बताए थे। लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे दोस्त अभी भी अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और आगे की जांच जारी है।

परिजनों ने शव को लेकर जा रही एंबुलेंस को गांव से बाहर रोक दिया और जाम लगा दिया। कई थानों की पुलिस मौके पर है। परिजनों को समझने की कोशिश कर रही है।

ये हरकेश की 10 दिन पहले की तस्वीर है।
ये हरकेश की आई-20 कार है। जिसे आरोपियों ने मार-पीट दौरान तोड़-फोड़ दिया।

ये है पूरा मामला

दादरी के कैमराला गांव में रहने वाला हरकेश (30) अपने दोस्त मोहित के साथ ग्रेटर नोएडा से गांव लौट रहा था। हरकेश रिकवरी एजेंट का काम करता है। गांव से कुछ दूरी पहले ही रोड पर 7-8 लोग शराब पी रहे थे। उन्होंने बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर रखी थी। हरकेश ने उनसे गाड़ी हटाने को कहा। लेकिन वो लोग नहीं माने। जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोपियों ने हरकेश और उसके दोस्त मोहित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में हरकेश और मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए। तब जाकर हमलावर घटना स्थल से भाग गए।

हरकेश के पिता जतन सिंह ने पुलिस से कहा- मेरा बेटा हरकेश रात में ड्यूटी से लौट रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो, उसने मरने से पहले मेरे बड़े बेटे टीटू को इन सभी आरोपियों का नाम बताया था। हत्या करने वाले आरोपी पहले से ही मेरे बेटे से रंजिश रखते थे। 3 साल पहले आरोपियों से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मामले की जांच करती हुई।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल हरकेश और मोहित को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हरकेश को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अब तक दो आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है। वहीं केमराला गाँव के लिट्टू,सोनू ,कालू,विक्रांत व चकरसेनपुर गाँव के अनुज व कुछ अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी गई है।

एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह विवाद गाड़ी हटाने को लेकर हुआ था, जिसके बाद मारपीट हुई और हरकेश की हत्या कर दी गई। उन्होंने पुष्टि की कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button