बेटे ने पिता, बहन और भांजी को मार डाला:प्रयागराज में लाश कुएं में फेंकीं; छोटे भाई के नाम प्रॉपर्टी करने से नाराज था

प्रयागराज में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या कर दी गई। हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि बड़े बेटे मुकेश पटेल ने ही की। उसने पिता, बहन और भांजी को किडनैप कर लिया। इसके बाद तीनों को मारकर लाश कुएं में फेंक दीं।
पिता राम सिंह (55) और बहन साधना देवी (21) के साथ भांजी आस्था (14) शुक्रवार रात 11 बजे से लापता थे। आस्था मुकेश पटेल की बड़ी बहन किरण की बेटी है। क्राइम ब्रांच ने आज मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया।
तीनों की बॉडी को कुआं से रिकवर करने के लिए पुलिस ने पूरे एरिया को ब्लॉक किया हुआ है। कुछ देर में गोताखोर अंदर उतारने की तैयारी की जा रही है। ये घटना मऊआइमा थाना क्षेत्र की है।
पहले 3 तस्वीरें देखिए…



अब जानिए पूरा मामला लोकपुर बिसानी गांव में रहने वाले राम सिंह के दो बेटे हैं- मुकेश पटेल (बड़ा) और मुकुंद लाल पटेल। मुकेश पटेल शादीशुदा है और अपनी पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता है।
मुकुंद लाल अपने पिता राम सिंह बहन साधना देवी के साथ रहता है। उसके साथ 14 साल की भांजी आस्था भी रहती है। आस्था मुकुंद की बड़ी बहन किरण की बेटी है।
शनिवार शाम को मुकेश पटेल ने छोटे भाई मुकुंद लाल पर फायरिंग कर दी थी। गोली मुकुंद के कंधे पर लगी। इसके बाद मुकेश पटेल परिवार के साथ भाग गया।
घायल मुकुंद को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसने अपने पिता के मोबाइल पर कॉल किया, तो फोन बंद मिला। वह लगातार फोन लगाता रहा, लेकिन बात नहीं हो सकी।
बाद में पुलिस मुकेश के घर गई तो वहां ताला बंद मिला। इसके बाद पुलिस के साथ मुकुंद लाल पहुंचा। उसकी मौजूदगी में ताला तोड़ा गया। घर में एक जगह पर बिस्तर पर खून गिरा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने पूरे घर की तलाशी ली।
गांवों में सर्च ऑपरेशन, ड्रोन से की गई तलाश पुलिस ने मुकुंद की शिकायत पर पुलिस ने पिता राम सिंह और बहन साधना देवी और भांजी आस्था की गुमशुदगी दर्ज की। इसके बाद पुलिस ने गांव में 2 दिन तक सर्च ऑपरेशन चलाया। ड्रोन से गांव और खेतों में चेकिंग की।
तीनों की तलाश में टीमें लगी थीं। गांवों में सर्च ऑपरेशन, तलाशी, पूछताछ चल रही थी। इसी बीच सोमवार को पुलिस ने मुकेश पटेल को गिरफ्तार कर लिया। उससे हुई पूछताछ में सनसनीखेज खुलासा हुआ। मुकेश ने पुलिस को बताया कि तीनों की हत्या कर लाशों को कुएं में फेंक दी हैं।
अब पुलिस लाश बरामद करने में जुटी है। मुकेश ने पुलिस को बताया कि पिता ने सारी संपत्ति छोटे भाई मुकुंद लाल के नाम लिख दी थी। इसीलिए मैं तीनों को मारने के बाद तमंचे से मुकुंद को गोली मारने आया था। गोली उसके कंधे में लगी, तभी वह भाग गया था। नहीं तो मैं उसकी भी हत्या कर देता।

एक साल पहले जमीन-मकान छोटे बेटे के नाम लिखा मुकेश पटेल और भाई मुकुंद लाल पटेल के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चला आ रहा था। एक साल पहले पिता राम सिंह ने अपनी जमीन और मकान छोटे बेटे मुकुंद के नाम लिख दिया था। इसी बात से लेकर मुकेश का पिता राम सिंह और भाई मुकुंद से झगड़ा हुआ था। इसके बाद रंजिश बढ़ती चली गई।
अब परिवार के आरोप जानिए भाई ने कहा- वो प्रॉपर्टी के लिए अंधा हो गया मुकुंद ने पुलिस स्टेशन में कहा- मेरा भाई प्रॉपर्टी के लिए अंधा हो गया। वरना कौन अपने पिता को मार सकता है। मेरे ऊपर भी उसने हमला किया। वो मुझे भी मार देना चाहता था। किस्मत रही कि मैं बच गया। वरना पुलिस मेरी भी बॉडी ढूंढ रही होती। अब सिर्फ मैं इतना चाहता हूं कि मेरे परिवार के 3 लोगों को मारने वाले भाई को पुलिस जेल भेजे, उसको कड़ी सजा मिले।
बहन ने कहा- खेत लिखवाने के लिए मार डाला
बहन किरण का आरोप है कि खेत लिखवाने के चक्कर में भाई मुकेश पटेल तीनों का अपहरण कर ले गया और हत्या कर दी। हम लोगों ने भाई को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन वो कुछ समझना नहीं चाहता था, हम क्या कर सकते थे। किस्मत में 3 लोगों की लाशें देखना लिखा था। कोई बताए कि पिता
अब पुलिस की बात ACP बोले- हम लाशें रिकवर कर रहे ACP फूलपुर विवेक यादव ने बताया- राम सिंह, उनकी बेटी साधना देवी और भांजी आस्था लापता चल रहे थे। उन्हें ढूंढते हुए हमें मुकेश मिल गया। तब पता चला कि उसने हत्या करके लाश कुएं में फेंक दी हैं। टीमें घटनास्थल पहुंची हैं। अभी लाशें बरामद नहीं हुई हैं, मौके पर पुलिस टीम तैनात है, लाशें रिकवर होने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी जाएंगी।