उत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 को कुचला; पिता-बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

आजमगढ़ में बड़ा हादसा हो गया। बेकाबू ट्रक ने हॉस्पिटल दवा लेने जा रहे पति, पत्नी और उनकी 4 साल की बेटी को कुचल दिया। हादसे में पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी का हॉस्पिटल में इलाज कराया जा रहा है। ये हादसा रानी की सराय थाना क्षेत्र में कोटिला बाजार के आवक मोड़ पर हुआ है।

परिवार के लोगों ने बताया- शनिवार की सुबह 11 बजे दंपती अपनी 4 वर्षीय मासूम बेटी के साथ घर से निकले थे। जिला अस्पताल से पहले मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार तीनों सड़क पर ही गिर गए। बेकाबू ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया।

हादसे की सूचना मिलते ही रानी की सराय थाना प्रभारी सुनील सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर मौके से फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

मृतक प्रमोद चौहान (35 वर्ष) और उनके बेटी सान्वी चौहान (4 वर्षीय)।

 

अब हादसा कैसे हुआ, ये जानिए हादसा तब हुआ जब अहियाई गांव के रहने वाले प्रमोद चौहान (35 वर्ष) अपनी पत्नी सीमा चौहान और 4 वर्षीय मासूम बेटी सान्वी चौहान के साथ घर से निकले थे। प्रमोद अपनी बेटी की दवा लेने के लिए जिला मुख्यालय जा रहे थे। घर से कुछ दूर मोड़ पर पहुंचे तो सामने से आ रहे ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दंपती बुरी तरह घायल हो गए।

इस दर्दनाक हादसे में 4 साल की मासूम सान्वी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, प्रमोद चौहान और उनकी पत्नी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत पुलिस को सूचना दी गई और घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रमोद की गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने बताया- घाव इतने गहरे थे कि प्रमोद चौहान ने भी दम तोड़ दिया। सीमा चौहान का इलाज अभी जारी है। जिनकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। सड़क पर बिखरे खून और मासूम के शव को देख रास्ते से गुजर रहे लोग सहम गए।

थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि दोनों शवों (प्रमोद और सान्वी) को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उधर, गांव में मातम छाया हुआ है। प्रमोद और उनकी बेटी की मौत की खबर उनके गांव अहियाई पहुंची तो कोहराम मच गया। फिलहाल अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। .

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button