झारखंड

​​​​​​​गुमला में युवक ने युवती को कुल्हाड़ी से काटा, मौत:शव के दो टुकड़े कर दिए, एक आंख भी निकाल दी; लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

गुमला के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आमती पानी इलाके में युवक ने एक युवती की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

आरोपी ने महिला के शरीर पर कई वार किए, शव के दो टुकड़े कर दिए और एक आंख भी निकाल दी। दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे।

असिखा कुमारी उर्फ पूजा, बुधेश्वर असुर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

पति-पत्नी दोनों जंगल में लकड़ी लाने गए थे

मृतका की पहचान असिखा कुमारी उर्फ पूजा (19) के रूप में हुई है। आरोपी का नाम बुधेश्वर असुर बताया जा रहा है। दोनों आदिम जनजाति समुदाय से हैं। दोनों जंगल में लकड़ी लाने गए थे और इसी दौरान यह घटना हुई।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिया

जंगल में ही किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। गुस्से में आकर बुधेश्वर ने अपने पास मौजूद कुल्हाड़ी से असिखा पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहीं मौजूद रहा।

पोस्टमॉर्टम हाउस के पास जुटे परिजन।

आरोपी गिरफ्तार

इधर, सूचना मिलते ही गुरदरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी बुधेश्वर असुर को गिरफ्तार कर लिया। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button