क्रिसमस पर बजरंग दल ने मुर्दाबाद के नारे लगाए:चर्च गेट पर पढ़ी हनुमान चालीसा, गोरखपुर में स्कूटी लेकर पहुंचे सेंटा

बरेली में क्रिसमस पर बजरंग दल कार्यकर्ता ने कोतवाली को घेर लिया। ईसाई मिशनरी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे। कहा- हिन्दू धर्म को बदनाम किया जा रहा। ताकि लोगों में नफरत पैदा हो और वे ईसाई धर्म अपनाएं। कार्यकर्ताओं ने सीओ पर चर्च के खिलाफ कार्रवाई न करने का आरोप भी लगाया।
कल बुधवार को भी बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कैंट में सेंट अल्फोंसस कैथेड्रल चर्च के सामने नारेबाजी की थी। जय श्री राम, हर हर महादेव के नारे लगाए। ॐ नमः शिवाय के जाप के साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था।

कल रात 12 बजे के बाद प्रदेशभर में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर विशेष प्रार्थना हुई और कैंडल जलाए गए। केक काटकर लोग एक-दूसरे से गले मिले और क्रिसमस की बधाई दी। माता मरियम और प्रभु यीशु के बाल रूप की सजी झांकियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। गुरुवार सुबह भी गिरजाघरों में मेले का आयोजन किया गया।
आज, 25 दिसंबर को भी सभी चर्चों में विशेष प्रार्थना और कार्यक्रम हो रहे। मेरठ में लड़कियों ने ग्रुप सेल्फी ली। वहीं, गोरखपुर के एक स्कूल में सेंटा स्कूटी से पहुंचे। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ के मॉल्स में क्रिसमस सेल और खास ऑफर्स ने ग्राहकों को आकर्षित किया।
स्कूलों और कॉलोनियों में बच्चों के लिए सांता क्लॉज कार्यक्रम, गीत-संगीत और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चे सेंटा की ड्रेस में नजर आए। एक-दूसरे को गिफ्ट देकर खुशियां बांटी।
अब क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीरें…
