उत्तर प्रदेश

यूपी में गर्लफ्रेंड की हत्याकर प्रेमी ने जान दी:प्रेमिका के सिर में गोली मारी, 30 मिनट बाद खुद फंदे पर लटका

बागपत में प्रेमिका की हत्या करके प्रेमी ने जान दे दी। उसने प्रेमिका के सिर में गोली मारी। बुलेट कनपटी को चीरते हुए निकल गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। यह देखकर प्रेमी भागकर घर पहुंचा। पकड़े जाने के डर से 30 मिनट बाद घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली।

पुलिस जांच में पता चला कि सतनाम और गुड्‌डन का 2 साल से अफेयर था। सतनाम आज सुबह घर से 50 मीटर दूर प्रेमिका के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सतनाम ने कमर से तमंचा निकाला और फायर कर दिया, फिर खुद सुसाइड कर लिया। पूरा मामला बड़ौत थाना क्षेत्र के बावली गांव का है।

वारदात के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। चीख-पुकार के बीच पुलिस बुलाई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

दोनों परिवारों के बारे में जानिए…

  • बागपत के बावली गांव में राजेश कुमार का घर है। घर में पत्नी, दो बेटे कल्लू (25) और सतनाम (22) हैं। राजेश पहले खेती किसानी करते थे। 2023 में परिवार के साथ पंजाब चले गए। वहां ईंट भट्‌ठे पर काम करने लगे। बीच-बीच में गांव आया करते थे। एक हफ्ते पहले सतनाम गांव आया। हालांकि, वह क्यों आया था, अब तक पता नहीं चल पाया है।
  • दूसरी ओर गांव में ही लख्मी सैनी का घर है। लख्मी बड़ौत कोतवाली में चौकीदार हैं। घर में पत्नी राजकली, तीन बेटियां सोनिया (26), आरती (24), गुड्‌डन (21) और एक बेटा अभिषेक (18) है। गुड्डन ने पांचवीं तक पढ़ाई की थी। इस समय सिलाई का काम करती थी।

शव का जांच करती महिला सिपाही ।

6 पॉइंट में सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए…

  1. ग्रामीणों के मुताबिक, सतनाम (22) परिवार के साथ पंजाब में काम करता था। बीच-बीच में गांव आता रहता था। इस दौरान सतनाम की बगल में रहने वाली गुड्‌डन (21) से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों अक्सर मिलने-जुलने लगे। फोन पर बातचीत करने लगे, लेकिन इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवार वाले खुश नहीं थे। परिवारों का कई बार विवाद हो चुका था।
  2. समनाम घर पर अकेला था। बाकी पूरा परिवार पंजाब में है। गुरुवार सुबह किसी बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच कहासुनी हो गई। गुड्डन अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। तभी सतनाम तमंचा लेकर पहुंचा गया। इससे पहले कि गुड्डन कुछ समझ पाती, सतनाम ने उसके सिर में गोली मार दी।
  3. गोली लगते ही गुड्डन खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। वारदात के बाद गुड्‌डन के घर के बाहर भीड़ जमा हो गई। उसके पिता ड्यूटी पर गए हुए थे, जबकि मां खेत गई थी। आसपास के लोगों को आता देख सतनाम अपने घर में घुस गया।
  4. लोगों ने गुड्‌डन ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायल गुड्डन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
  5. करीब आधे घंटे बाद जानकारी मिली कि सतनाम ने अपने ही घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल भिजवाया। डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। परिवारों काे खबर दे दी गई है। सभी गांव पहुंच रहे हैं।
  6. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एसपी बोले- यह प्रेम प्रसंग का मामला एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक ने अपने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों का कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button