पाली के जवाई में अठखेलियां करते लेपर्ड; VIDEO:जंगल सफारी करने आए पर्यटकों के लिए रोचक एक्सपीरिएंस, कैमरे में कैद किया दुर्लभ नजारा


पाली जिले के बाली उपखंड क्षेत्र में स्थित सेना ग्राम की पहाड़ियों में पर्यटकों को एक दुर्लभ नजारा देखने को मिला। जंगल सफारी के दौरान दो लेपर्ड अठखेलियां करते नजर आए, जिसका वीडियो वहां मौजूद पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। जंगल सफारी करने आए लोगों के लिए ये काफी रोचक एक्सपरिएंस था।

दो वयस्क लेपर्ड की मस्ती
दरअसल मंगलवार को कुछ पर्यटक सेना ग्राम क्षेत्र में लेपर्ड सफारी का आनंद ले रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी की चट्टानों पर दो वयस्क लेपर्ड एक दूसरे के साथ खेलते-मस्ती करते नजर आए। देखते ही देखते दोनों के बीच गुत्थमगुत्था शुरू हो गई, दोनों लेपर्ड एक-दूसरे पर गुर्राते और एक दूसरे पर कूद-फांद करने लगे।
वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना दृश्य
पहाड़ी पर चल रही दोनों वयस्क लेपर्ड की ये मस्ती का दृश्य वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। पर्यटकों ने बिना शोर मचाए इस पूरी घटना को अपने मोबाइल और कैमरों में कैद कर लिया। वीडियो में दोनों लेपर्ड के पीछे मादा लेपर्ड की एक छोटी सी झलक भी देखी जा सकती है।

बाली और जवाई बांध का क्षेत्र लेपर्ड का गढ़ माना जाता है। यहां की ग्रेनाइट की पहाड़ियां और गुफाएं इनका प्राकृतिक आवास हैं। जवाई लेपर्ड क्षेत्र दुनिया भर में इंसान और तेंदुओं के शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के लिए मशहूर है।



