
स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि। यूपी के शामली जिले में एक पिता हैवान बन गया और उसने अपनी पत्नी के साथ दो बेटियों की हत्या कर डाली। मामला छिपाने के लिए उसने तीनों का शव घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक में दफन कर दिया।उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक बेहद सनसनीखेज और अमानवीय वारदात सामने आई है। जहां कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बुर्का न पहनने से नाराज़ होकर अपनी पत्नी और दो नाबालिग बेटियों की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद तीनों शवों को घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक में दफना दिया।पत्नी और बेटियों के हत्या के आरोपी फारुख को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। फारुख ने बताया कि उसने पत्नी ताहिरा और बड़ी बेटी आफरीन की गोली मारकर हत्या की, जबकि छोटी बेटी सहरीन का गला घोंटकर उसकी जान ले ली |
बताया जा रहा है कि फारुख की पत्नी और दोनों बेटियां बीते 10 दिनों से लापता थीं। इसको लेकर आरोपी के पिता दाउद ने पुलिस को अनहोनी की आशंका जताते हुए सूचना दी थी। पुलिस ने जब फारुख से पूछताछ शुरू की तो वह लगातार टालमटोल करता रहा, लेकिन सख्ती बरतने पर वह टूट गया और पूरी वारदात का खुद ही खुलासा कर दिया।बिना बुर्का पहने बाहर निकलने से नाराज था ।

पुलिस पूछताछ में फारुख ने बताया कि उसे इस बात से आपत्ति थी कि उसकी पत्नी और बेटियां बिना बुर्का पहने घर से बाहर निकलती थीं। इसी नाराज़गी में उसने तीनों की हत्या की योजना बनाई। इसके लिए उसने कैराना से अवैध तमंचा और कारतूस खरीदे और घर के आंगन में पहले से शौचालय के लिए एक गड्ढा खुदवाया।



