राजस्थान

भरतपुर में आट्‌र्स सब्जेक्ट में राजकुमारी ने 99 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए:इंग्लिश-ज्योग्राफी में पूरे मार्क्स; पिता ने टैक्सी चला कर पढ़ाया

भरतपुर में आट्‌र्स सब्जेक्ट में राजकुमारी ने 99 प्रतिशत मार्क्स हासिल किए हैं। राजकुमारी भरतपुर जिले के नगला मनका स्थित गवर्मेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ती हैं। राजकुमारी के पिता जयपुर में टैक्सी चलाते हैं। राजकुमारी टीचर बनना चाहती हैं। राजकुमारी ने बताया कि उन्होंने बिना ट्यूशन पढ़े इतने मार्क्स हासिल किए हैं। उनके गांव में ट्यूशन की कोई सुविधा नहीं है।

गार्गी सामरिया ने आट्‌र्स सब्जेक्ट में हासिल किए 98.60% मार्क्स हासिल किए हैं। शिवराज ने साइंस मैथ्स से हासिल किए 97.20% मार्क्स हासिल किए हैं। बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। टीचर और स्टूडेंट डांस कर खुशियां मना रहे हैं। बच्चों के साफा बांधकर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

भरतपुर में अंतरिक्ष एकेडमी में पढ़ने वाले प्रतीक गुप्ता के कॉमर्स में 98.60% आए हैं। वहीं सोनल साइंस में 97.20 प्रतिशत आए हैं। देवांश ने आट्‌र्स में 98.40% मार्क्स हासिल किए।

बाबा सुग्रीव स्कूल में टॉपर्स को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button