भोपालमध्य प्रदेश

दर्शन कर लौट रहे परिवार के साथ हुआ हादसा

हादसे के समय चालक को नींद की झपकी आई जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि। दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे मध्यप्रदेश के परिवार की कार पलट गई। हादसे में 7 लोग घायल हुए, जिनमें से 4 की स्थिति गंभीर है।दिल्ली–मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसा हुआ। कराडिया के पास रेस्ट एरिया के नजदीक एक कार अचानक बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के 7 लोग घायल हो गए।खाटूश्यामजी दर्शन करके लौट रहा था MP का परिवार सभी घायल मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के गोकुलपुर निवासी हैं। परिवार खाटूश्यामजी के दर्शन करके लौट रहा था। हादसे के समय चालक को नींद की झपकी आई जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही एक्सप्रेस-वे पर तैनात एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत सुल्तानपुर अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद 4 लोगों को छुट्टी दे दी गई। वहीं राधेश्याम (50), मंजू चाकोले (40) और प्रीता (45) को गंभीर स्थिति में कोटा रेफर कर दिया। हादसे के कारण कुछ समय तक एक्सप्रेस-वे पर यातायात भी प्रभावित रहा आ गई थी नींद की झपकी पुलिस ने बताया कि हादसा चालक की नींद में झपकी लेने के कारण हुआ। दुर्घटना की पूरी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने यात्रियों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button