राजस्थान

जम्मू कश्मीर में पुलिसकर्मी हुए शहीद

जम्मू में आतंकियों को ढूंढ कर मारने का नया ऑपरेशन शुरू, पुलिसकर्मी शहीद होने पर भड़के लोग

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि राजस्थान। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में मजालता तहसील के सोहन गांव में चल रहे एंटी-टेररिस्ट ऑपरेशन में एसओजी के एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। मुठभेड़ में एक आतंकवादी के घायल होने की खबर है। ऑपरेशन जारी है।जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में चल रहे एंटी-टेररिस्ट ऑपरेशन में सोमवार की देर रात जम्मू-कश्मीर के एक पुलिसकर्मी शहीद हो गए। वहीं, एक आतंकवादी के भी घायल होने की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि जिले की मजालता तहसील के सोहन गांव में हुई मुठभेड़ में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के एक लोकल पुलिसकर्मी की जान गई है।अमजद पठान है पुलिसकर्मी का नाम कॉन्स्टेबल की पहचान अमजद पठान के तौर पर हुई है, जो पुंछ जिले के मेंढर के साल्वा का रहने वाले बशरत खान के बेटा थे। एसओजी के दो और जवान घायल हो गए हैं।हालांकि, मंगलवार सुबह फायरिंग बंद हो गई, लेकिन इलाके को कड़ी सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और आतंकवादियों के भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं 3 आतंकियों के बारे में पता चलने के बाद शुरू हुआ ऑपरेशन गांव में एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब जॉइंट फोर्स ने पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े माने जा रहे तीन आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी के बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button