उत्तर प्रदेश

मौत से पहले बोली- मेरे प्यार को कुछ हुआ तो…

जिंदा रहूंगी तो उसी के साथ, कानपुर में प्राइवेट पार्ट में कपड़े के टुकड़े मिले थे

कानपुर में मौत से पहले का गर्लफ्रेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें वह कह रही कि मेरा बॉयफ्रेंड और उसके घर वाले बेकसूर हैं। इन पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। अगर मैं जिंदा रही तो अपने प्यार के साथ ही रहूंगी। मेरे कोई मम्मी-पापा नहीं हैं।

महिला 6 महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। तब से वह उसी के साथ रह रही थी। 8 दिसंबर को महिला की मौत हो गई थी। उसके प्राइवेट पार्ट में कपड़े के टुकड़े मिले थे। लड़की के घरवालों ने उसके बॉयफ्रेंड पर हत्या का केस दर्ज कराया है।

ये तस्वीर 8 दिसंबर की है, जब पुलिस मानसी के बॉयफ्रेंड के घर पहुंची थी।

अब पूरा मामला विस्तार से…

सोशल मीडिया पर मिले, फिर अफेयर हुआ बिधनू के मझावन कस्बे में रहने वाले धर्मवीर की बेटी मानसी (21) की शादी 3 साल पहले कानपुर देहात के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात बिधनू के जगदीशपुर गांव निवासी मनीष यादव से हुई।

दोनों में बात शुरू हो गई। बातचीत का यह सिलसिला धीरे-धीरे में प्यार में बदल गया। दोनों के बीच अफेयर हो गया। दोनों के बीच एक साथ रहने में सहमति बनी। करीब 6 महीने पहले मानसी मझावन एक कार्यक्रम में शामिल होने आई।

वहीं से मौका देखकर बॉयफ्रेंड मनीष के साथ भाग गई। पिता ने बिधनू थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। करीब 10 दिन बाद पुलिस ने मानसी और उसके प्रेमी मनीष को पकड़ लिया। बिधनू थाने में मानसी ने कहा कि वह पति के घर नहीं जाएगी। अपने बॉयफ्रेंड मनीष के साथ ही रहेगी।

पिता बोले- मनीष बेटी से बात नहीं करने देता था मानसी के पिता धर्मवीर ने बताया कि मंगलवार को पुलिस का फोन आया। बताया कि मेरी बेटी की मौत हो गई है। मैं अस्पताल पहुंचा, फिर यहां से पोस्टमॉर्टम हाउस गया। मेरी बेटी की हत्या की गई है। उसने सुसाइड नहीं किया है।

बेटी जब मनीष के साथ भाग गई थी, तब उसका फोन बंद हो गया था। उसने किसी दूसरे नंबर से फोन किया तो मनीष ने उसे भी छीन लिया था। 6 दिसंबर को मानसी ने मौसी की लड़की आकांक्षा को मनीष के नंबर से फोन किया। उससे उसके जीजा का नंबर मांगा। आकांक्षा नंबर देती तब तक मनीष ने फिर फोन छीन लिया।

बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रेमी मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं, घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत यादव ने बताया कि वीडियो को विवेचना में शामिल किया जा रहा है।

मौत से पहले मानसी ने वीडियो में कहा- मेरा बॉयफ्रेंड और उसके घर वाले बेकसूर हैं।

महिला ने मौत से पहले क्या कहा, वो पढ़िए- मानसी का मौत से पहले का एक वीडियो रविवार को सामने आया है। इसमें उसने कहा- अगर हमको कुछ होता है, तो इन लोगों को कुछ नहीं होना चाहिए। ये लोग बिल्कुल बेकसूर हैं। 6 महीने से हम अपने प्यार के साथ रह रहे हैं।

अगर हम जिंदा रहे तो हमेशा अपने बॉयफ्रेंड और उनके परिवार के साथ रहेंगे। अगर मर गए तो इन लोगों को कोई भी कुछ न करे। इनको कोई न फंसाए। ये बिल्कुल निर्दोष हैं। हमारे मम्मी-पापा कोई नहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button