सीएम मोहन यादव ने की घोषणा, एमपी में एक बार फिर बदला नाम
मुख्यमंत्री ने राजधानी भोपाल में फंदा क्षेत्र का नाम बदलकर 'हरिहर नगर' रखा

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि भोपाल । फंदा विकासखंड का नाम बदला गया है। ये क्षेत्र अब ‘हरिहर नगर’ नाम से जाना जाएगा। सीएम मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। वहीं, भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर भव्य प्रवेश द्वार बनाने का भी ऐलान हुआ।मध्य प्रदेश में स्थित भोपाल-इंदौर राजमार्ग पर जल्द ही आपको एक भव्य प्रवेश द्वार राहगीरों का स्वागत करता नजर आएगा। इस विशेष द्वारा को राजा विक्रमादित्य द्वार नाम जाना जाएगा। खास बात ये है कि, इस द्वार को एमपी की धर्मनगरी उज्जैन में बने प्रवेश द्वार की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसमें सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य को कलाकृतियों के जरिये दर्शाया जाएगा।

इसके निर्माण में 5 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को राजधानी भोपाल के फंदा क्षेत्र स्थित शासकीय महाराणा प्रताप स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान द्वार के भूमिपूजन के समय की है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने फंदा का नाम बदलकर ‘हरिहर नगर’ करने की घोषणा भी की है। यानी अब इस क्षेत्र को नए नाम से पहचाना जाएगा।


