पिछले पांच दिनों से प्याज़ के दामों में लगातार तेज़ी
कृषि उपज मंडी में प्याज़ की नीलामी के बाद किसान और व्यापारी के बीच हुई लड़ाई, विवाद गाली-गलौज तक पहुंचा

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि, रतलाम। महू रोड स्थित कृषि उपज मंडी में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सांवरिया ट्रेडर्स (डीएम) में प्याज की नीलामी के बाद छटनी के दौरान किसान और व्यापारी के बीच विवाद हो गया। विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया, जिसके बाद सभी व्यापारियों ने नीलामी रोक दी और विरोध दर्ज कराया।किसान ने माफी भी मांगी, लेकिन व्यापारी नहीं माने और मंडी सचिव के कार्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया। मंडी सचिव लक्ष्मी भंवर ने किसान व व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। मंडी अधिकारी भी स्थिति को सामान्य बनाने में जुटे रहे। आक्रोशित व्यापारियों ने सचिव लक्ष्मी भंवर के समक्ष आरोप लगाया कि लहसुन-प्याज मंडी प्रभारी शंभू सिंह सोलंकी और भावांतर प्रभारी अनिल भूरिया किसानों के सामने व्यापारियों को भला-बुरा कहते हैं और लाइसेंस निरस्त करने की धमकी देते हैं। व्यापारियों ने सचिव से लिखित आदेश जारी करने की मांग की, जिसमें स्पष्ट किया जाए कि अंकुरित (उगा हुआ) प्याज नहीं खरीदा जाएगा, ताकि छटनी को लेकर रोजाना उत्पन्न होने वाले विवादों से बचा जा सके।


