जयपुरराजस्थान

सरकार ने युवाओं के हित में लिए कई अहम फैसले  

सरकार की मानें तो आने वाले वर्षों में युवाओं को मिलेगा रोज़गार

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि जयपुर। राजस्थान में बीजेपी सरकार का दूसरा साल पूरा होने जा रहा है। 15 दिसंबर को सरकार की दूसरी वर्षगांठ हैं। भजनलाल सरकार की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 200 विधानसभा क्षेत्रों में 200 विकास रथ पहुंचेंगे। 2 साल में राजस्थान सरकार का युवा वर्ग पर विशेष फोकस रहा है। भजनलाल सरकार ने युवाओं के हित में कई अहम फैसले लिए, जिनका सीधा फायदा प्रदेश लाखों युवाओं को मिला। सरकार की मानें तो आने वाले वर्षों में युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास और शिक्षा से जुड़े अवसरों को और मजबूत किया जाएगा।

भजनलाल सरकार ने 2 साल में अब तक 92 हजार पदों पर नियुक्तियां दी हैं। यह पहली बार हुआ है जब इतनी बड़ी संख्या में नियुक्तियां दी गई है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी विभागों में 1.53 लाख पदों पर भर्तियां प्रक्रियाधीन हैं।योजना के तहत युवाओं को 2 करोड़ रुपए तक का ऋण और 5 लाख रुपए तक की मार्जिन मनी अनुदान सहायता उपलब्ध कराई जाती है। 18 से 45 साल तक के लोग इस योजना का लाभ ले सकते है, लेकिन इसके लिए राजस्थान का निवासी होना जरूरी है। इस योजना को भजनलाल मंत्रिमंडल ने इसी साल 23 अगस्त को मंजूरी दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button