शासकीय विद्यालय में टीचर की जगह पति पढ़ा रहा, डीईओ ने की कार्रवाई
डीईओ ने इस मामले में उनके निलंबन का कियाआदेश जारी, शिक्षा जगत में अक्सर नायाब मामले सामने आते रहते हैं

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि सतना | शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिनौती विकासखंड रामनगर जिला मैहर में सहायक शिक्षक के तौर पर पदस्थ सरिता त्रिपाठी पर आरोप था कि वह अपने विषय की कक्षाएं कभी नहीं लेतीं उनकी जगह पति रोहणी प्रसाद त्रिपाठी द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाता है। डीईओ कंचन श्रीवास्तव इस मामले में उनके निलंबन का आदेश जारी किया सतना। शिक्षा जगत में अक्सर नायाब मामले सामने आते रहते हैं। यही कारण है कि डीईओ कंचन श्रीवास्तव को एक दिन में दो निलंबन आदेश जारी करने पड़े। एक ओर संस्कृत शिक्षक के तौर पर नियुक्त सरिता त्रिपाठी हुई मगर क्लास रूम में उनके पति ही अध्यापन कार्य कराते थे। शिकायत की जांच में जब इस बात की पुष्टि हुई तो संस्कृत की महिला शिक्षक को निलंबित कर दिया गया। वहीं जिस शिक्षक पर पूरे स्कूल के प्रबंधन का जिम्मा था वहीं शराब पीकर घूमता मिला लिहाजा डीईओ ने इन्हें सस्पेंड कर दिया है
मंगलवार को जारी किए गए निलंबन आदेश में सहायक शिक्षक उच्च पद प्रभार सरिता त्रिपाठी को निलंबित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मैहर से अटैच किया गया है, वहीं प्राथमिक शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक जयलाल दिनकर को निलंबित कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय मझगवां से अटैच किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिनौती विकासखंड रामनगर जिला मैहर में सहायक शिक्षक के तौर पर पदस्थ सरिता त्रिपाठी पर आरोप था कि वह अपने विषय की कक्षाएं कभी नहीं लेतीं उनकी जगह पति रोहणी प्रसाद त्रिपाठी द्वारा अध्यापन कार्य कराया जाता है। इस मामले की जांच हिनौती संकुल प्राचार्य से कराई गई जिन्होंने 30 अक्टूबर को स्पष्टीकरण चाहा गया। लेकिन श्रीमती त्रिपाठी ने कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया।जांच प्रतिवेदन में प्राचार्य ने स्पष्ट किया कि त्रिपाठी अध्यापन कार्य नहीं करतीं जब कभी विद्यालय जाती हैं तो छात्रों को कुंजी से पठन-पाठन करने अथवा उनकी जगह पति रोहणी प्रसाद पढ़ाते हैं लिहाजा इसे जिला शिक्षा अधिकारी ने मनमानी पूर्वक व अनुशासनहीन रवैया मानते हुए अवैधानिक रूप से पति से अध्यापन कार्य करवाने को गैर कानूनी बताया और पत्र क्रमांक 2033 दिनांक 9 दिसंबर 2025 को निलंबित कर दिया।


