जबलपुरताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

खाई में गिरा ट्रक ,रस्सी से बांधकर निकाला चालक का शव

ट्रक अनियंत्रित होकर 500 फीट खाई में गिरा, जिसमें चालक की मौत हो गई, कई घंटे बाद दुर्घटना का पता चला,इससे एक दिन पहले भी इसी घाट पर ट्रक हादसा हुआ था

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि। देवास-पुंजापुरा मार्ग के बरझाई घाट पर लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा हुआ। मक्का भरने जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर 500 फीट खाई में गिर गया, जिसमें चालक की मौत हो गई। कई घंटे बाद दुर्घटना का पता चला। इससे एक दिन पहले भी इसी घाट पर ट्रक हादसा हुआ था। देवास-पुंजापुरा। बागली-पुंजापुरा मार्ग स्थित बरझाई घाट पर लगातार दूसरे दिन गुरुवार को फिर हादसा हो गया। बागली की ओर से पुंजापुरा की ओर जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर भेरू बाबा मंदिर के पहले करीब 500 फीट गहरी खाई में गिर गया।

हादसे में चालक की मौत हो गई।ट्रक खाई में गिरने का पता कई घंटे के बाद चल पाया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से मशक्कत करके शव को रस्सी व लकड़ी के सहारे बाहर निकलवाया और पीएम के लिए पहुंचाया गया।जानकारी के अनुसार ट्रक (आरजे09जेडी8128) मक्का भरने के लिए बरझाई घाट से होते हुए सतवास की ओर जा रहा था। सुबह करीब पांच बजे हादसा हुआ जिसका पता किसी को नहीं चल पाया। उधर, कई घंटे के बाद जब ट्रक सतवास मक्का भरने नहीं पहुंचा तो इंदौर निवासी ट्रक मालिक को चिंता हुई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button