भोपालमध्य प्रदेश

राहुल गांधी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को लेकर किया बड़ा दावा

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संसद में "वोट चोरी" पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चर्चा करने की सीधी चुनौती दी

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि भोपाल | लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को लेकर बहुत बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री घबराए हुए हैं और मानसिक दबाव में प्रतीत हो रहे हैं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के नेता राहुल गांधीने कहा कि गृह मंत्री ने उनके द्वारा उठाए गए किसी भी मुद्दे का जवाब नहीं दिया और पारदर्शी मतदाता सूचियों, ईवीएम और मुख्य चुनाव आयुक्त को प्रतिरक्षा प्रदान करने सहित कई मुद्दों पर टालमटोल करते रहे।अमित शाह को मैंने वोट चोरी मुद्दे पर दी सीधी चुनौती, पर…कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संसद में “वोट चोरी” पर अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस पर चर्चा करने की सीधी चुनौती दी थी, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। राहुल गांधी ने लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बहस के दौरान उनके और शाह के बीच तीखी बहस होने के एक दिन बाद यह दावा किया कि अमित शाह “दबाव में” प्रतीत हो रहे थे।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, “उन्होंने (शाह ने) गलत भाषा का प्रयोग किया। उनके हाथ कांप रहे थे। आपने यह सब देखा होगा। वे मानसिक दबाव में हैं, जो संसद में स्पष्ट रूप से दिखाई दिया और पूरे देश ने यह सब देखा।”प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेरी बातों का नहीं दिया गृहमंत्री ने जवाब

राहुल गांधी ने बुधवार को बहस के दौरान गृह मंत्री की प्रतिक्रिया को “पूरी तरह से रक्षात्मक” बताया और जोर देकर कहा कि “वोट चोरी” “सबसे बड़ा राजद्रोह” है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button