मध्य प्रदेश

खेत में मिला युवक का शव, ग्रामीणों ने पुलिस को केस दर्ज कराया

पुलिस के पूछताछ करने पर पता चला कि शनिवार को खेत में पानी चलाने पर हुआ था विवाद

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि । दमोह जिले के जबेरा थाना अंतर्गत ग्राम पुरनयाऊ में 22 दिन पूर्व हुई किसान की हत्या के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया है। आरोपी लगातार छिप रहा था, लेकिन पुलिस की टीम ने उसकी खोज करते हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। शव खेत की झोपड़ी में पड़ा मिला था।

जबेरा थाना प्रभारी विकास सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी रवि उर्फ चुन्नू रैकवार निवासी देवतरा पुरनयाऊ को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया गया कि 14 नवंबर की शाम पांच बजे मृतक बेनी कड़ेरे से खेत में सिंचाई के लिए पानी चलाने पर विवाद हुआ था। रात 10:30 बजे आरोपी अपने खेत जा रहा था। तभी बेनी कड़ेरे द्वारा टपरिया के पास आरोपी के साथ अनावश्यक गाली ज की गई। जिस पर रवि उर्फ चुन्नू रैकवार ने गुस्सा में अपने हाथ में लिए लोहे के हंसिया से बेनी कड़ेरे की गर्दन पर बार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी भाग निकला और घटना में प्रयुक्त हंसिया तालाब के किनारे छिपा दिया। सुबह परिजनों को झोपड़ी में शव मिला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोपी रवि उर्फ चुन्नू रैकवार को गिरफ्तार किया तो उसने हत्या करना स्वीकार्य किया जिसे न्यायालय में पेश किया गया हैखिमलासा में भाजपा नेता के चचेरे भाई की हत्या से सनसनी, पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज

इस अंधे हत्याकांड को सुलझाना काफी चुनौतिपूर्ण था। एसपी के निर्देशन में लगातार जबेरा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। मृतक का शव झोपड़ी में खटिया पर मिला था। आसपास कोई साक्ष्य भी नहीं था। जांच के दौरान पता चला गांव का एक युवक रवि रैकवार घटना के बाद से गांव में दिखाई नहीं दे रहा। ग्रामीणों से उसके बारे में जानकारी जुटाकर मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार बटियागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलखेड़ी गांव में छोटे लाल सिंह के खेत के पास सोमवार दोपहर कम्बल में अज्ञात शव लिपटा पड़ा था। गांव में सनसनी के हालात के बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया, लेकिन उसकी कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button