ताजा खबरदेश
Trending

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से टकराई, पांच लोगों की मौके पर मौत

सभी युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एनएच-43 पर तेज रफ्तार कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई, जिससे 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी युवक सांस्कृतिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जशपुर जिले में शनिवार तड़के एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कटनी–गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुलदुला थाना क्षेत्र के पतराटोली के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुलदुला थाना प्रभारी के.के. साहू ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी मृतक दुलदुला थाना क्षेत्र के खटंगा गांव के निवासी हैं।

परिजनों के मुताबिक, सभी युवक आस्ता थाना क्षेत्र में लगे मेले से लौट रहे थे। रास्ते में अचानक यह हादसा हो गया। राधेश्याम यादव के बड़े भाई महेश्वर यादव ने बताया कि सभी दोस्त एक साथ घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button