उत्तर प्रदेश

4 महीने के बच्चे को उठा ले गया भेड़िया:मां के पास सो रहा था, बहराइच में जबड़े में दबाकर भागा

यूपी के बहराइच में खूंखार भेड़ियों का आतंक बढ़ता जा रहा है। शनिवार रात 1 बजे भेड़िया मां के बगल में सो रहे 4 साल के बच्चे को उठा ले गया। बच्चे की चीख सुनकर मां जागी और भेड़िए के पीछे भागी। लेकिन पलक झपकते ही भेड़िया भाग गया। परिवार और आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर भेड़िए के पीछे दौडे़।

घर से एक किमी दूर मासूम के कपड़े और शरीर के कुछ लोथड़े मिले हैं। रविवार सुबह तक बच्चे का कुछ पता नहीं चल पाया है। घटना जिला मुख्यालय से 40 किमी दूर गोड़हिया के मजरे मल्लाहनपुरवा की है। 29 नवंबर को इसी गांव में भेड़िए एक 5 साल के बच्चे को खा गया था।

बहराइच में भेड़िए 2 महीने में 8 बच्चों समेत 10 लोगों को मार चुका है। सीएम योगी के आदेश के बाद वन विभाग ने भेड़िए को मारने के लिए शूटर्स बुलाए। इसमें 4 भेड़ियों को मारा जा चुका है।

घटना की 3 तस्वीरें…

इसी घर से भेड़िया मासूम को उठा ले गया। घर के बाहर बिलखते हुए परिजन।
बच्चें को उठा ले जाने के बाद परिजन लाठी-डंडे लेकर भेड़िए की तलाश में निकले। लेकिन भेड़िए का कुछ अता-पता नहीं चला।
मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो जा रही है। खुद को कोस रही है कि वह अपने बच्चे को बचा नहीं पाई।

2 साल पहले शादी, 4 महीने पहले हुआ था बेटा कैसरगंज के मल्लाहनपुरवा के रहने वाले संतोष की दो साल पहले किरन से शादी हुई थी। दो साल की एक बड़ी बेटी भी है। 4 महीने पहले किरन को बेटा हुआ था। नाम रखा था- सुभाष। शनिवार रात किरन अपने घर पर बेटे को लेकर सो रही थी। रात करीब 12.30 बजे एक भेड़िया घर के अंदर घुसा और मां के पास सो रहे सुभाष को जबड़े में दबाकर भाग गया।

परिवार ने तलाश के बाद पुलिस और वन विभाग की सूचना दी। कैसरगंज रेंजर ओंकार यादव और पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ग्रामीणों के साथ मासूम की तलाश कर रही है। शूटर्स भी पहुंच गए हैं।

घर से एक किमी दूर मासूम मासूम के कपड़े और मांस के कुछ टुकड़े मिले हैं।

वन विभाग और पुलिस टीम जंगल के आसपास तलाश कर रही है।

रातभर से तलाश, सुबह अवशेष मिले ग्रामीण अवधेश सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर भेड़िया घर के अंदर से मासूम को उठा ले गया था। रात में ग्रामीण व वन विभाग की टीम ने उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। रविवार सुबह गन्ने के खेत के पास मासूम का शरीर के अवशेष मिले हैं। भेड़िया मासूम को खा गया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button