मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना में एक बड़ा घोटाला 

हितग्राहियों ने योजना से रुपये लेकर घर नहीं बनवाया, सीएमओ ने अब इनके खिलाफ एफआईआर के लिए पुलिस को दिया आवेदन 

स्टार इंडिया न्यूज़ प्रतिनिधि बालाघाट। नगर पालिका परिषद बालाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना में एक करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया है। नपा के जिम्मेदारों ने मनमाने ढंग से ऐसे 133 हितग्राहियों को योजना की एक करोड़ 14 लाख 10 हजार रूपए की राशि दे दी, जिन्होंने राशि तो ले ली, लेकिन आवास ही बनाया। ये डिफाल्टर हितग्राही अब नपा के लिए परेशानी बन रहे हैं। 133 में से 17 हितग्राहियों द्वारा राशि न लौटने से नपा में वसूली में दिक्कत आ रही है। अब नपा सीएमओ बीडी कतरोलिया ने शनिवार को 17 हितग्राहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। बता दें कि इस मामले में पूर्व में ही 6 हितग्राहियों पर मामला दर्ज हो चुका है। दरअसल, शासन के निर्देश के बाद नगरपालिका ने इन हितग्राहियों के नाम सरेंडर तो कर दिए लेकिन अब नगरपालिका को इनसे राशि की वसूलने में समस्या आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button