जयपुरराजस्थान

कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की निकासी में माता-पिता ने डांस किया:मेहंदी-हल्दी हुई, सिंगर बी-प्राक, जया किशोरी जयपुर पहुंचीं; होटल ताज आमेर में तैयारियां

वृंदावन (मथुरा) के कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय की शादी 5 दिसंबर को जयपुर में होगी। विवाह-समारोह में आज मेहंदी-हल्दी की रस्म हुई। शाम को संगीत का भी कार्यक्रम होगा।

इसमें बॉलीवुड सिंगर बी प्राक सहित कई सेलिब्रिटी भी शामिल हो सकते हैं। जयपुर के ताज आमेर होटल में हो रहे शादी-समारोह में बुधवार को मायरा-भात की रस्म हुई।

कथावाचक जया किशोरी भी इस फंक्शन में शामिल हुईं। कथावाचक इंद्रेश उपाध्यक्ष शुक्रवार को हरियाणा के यमुनानगर की रहने वालीं शिप्रा शर्मा के साथ 7 फेरे लेंगे।

मायरा की रस्म के बाद सिंगर मान्या अरोड़ा ने इंद्रेश उपाध्याय के साथ भजन गाए।

वैदिक रीति-रिवाज से होगा विवाह

तीन दिन के इस विवाह समारोह के लिए इंद्रेश उपाध्याय और उनका परिवार बुधवार रात को जयपुर में पहुंचा था। होटल के कुंदन वन में भात का कार्यक्रम हुआ।

इसमें कथावाचक के परिवार के साथ बॉलीवुड सिंगर बी प्राक, एक्टर संजय दत्त सहित कई सेलिब्रिटी शामिल होंगे। वैदिक रीति-रिवाज से होने वाले विवाह का मुख्य फंक्शन शुक्रवार सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा।

आमंत्रण पत्र के साथ भेजा गया विशेष प्रसाद

इंद्रेश और शिप्रा के विवाह के लिए एक विशेष आमंत्रण पत्र तैयार कराया गया है। इसके साथ वृंदावनधाम के विभिन्न प्रसिद्ध मंदिरों का प्रसाद भी भेजा गया है। इसमें राधारमणजी से मिश्री-इलायची, तुलसी सहित अन्य मंदिरों से लड्‌डू भेजे गए हैं।

वृंदावन में बुधवार को निकासी की रस्म हुई। यहां कथावाचक के साथ घोड़ी पर उनकी भतीजी बैठी थीं।

बुधवार को वृंदावन में निकासी से पहले से इंद्रेश उपाध्याय के घर में कई रस्में भी निभाई गईं।

 

वृंदावन में प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के घर से निकलने के वक्त पिता श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री।

वृंदावन में प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय के घर से निकलने के वक्त पिता श्रीकृष्णचंद्र शास्त्री।

वृंदावन में निकासी के दौरान हाथी भी शामिल थे। जिन पर इंद्रेश उपाध्याय के रिश्तेदार बैठे थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button