ताजा खबरदेशराजस्थान

हाईवे पर कार और ट्रेलर में टक्कर, 2 की मौत:बेटे की शादी के लिए इटली से आया था एनआरआई परिवार, पांच दिन पहले हुए थे फेरे

डीडवाना-कुचामन में गुरुवार को हुए एक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह 11 बजे जिले के निम्बी जोधा पुलिया के पास हुआ।

हादसे में रोहित प्रजापत (24) और मनमीत प्रजापत (27) की मौत हो गई। रोहित और उसका परिवार 15 साल से इटली में रह रहा था।

29 नवंबर को ही उसकी शादी हुई थी। शादी के लिए एनआरआई परिवार कुछ दिन पहले ही नागौर आया था। एक्सीडेंट में रोहित के मां, पिता और पत्नी समेत पांच लोग घायल हो गए।

​स्विफ्ट डिजायर कार और ट्रेलर में आमने-सामने हुई टक्कर में कार के आगे का हिस्सा पूरा बिखर गया।

हादसे में कार के आगे का पूरा हिस्सा बिखर गया। क्रेन की मदद से कार को एक तरफ किया गया।

परिवार के साथ ननिहाल जा रहा था, पत्नी भी हुई घायल

निम्बी जोधा थाना अधिकारी सिद्धार्थ प्रजापत ने बताया कि नागौर निवासी रोहित प्रजापत की 29 नवंबर को लक्ष्मणगढ़ निवासी नेहा से शादी हुई थी। शादी के बाद परिवार सुजानगढ़ (चूरू) मायरा मीठा करवाने जा रहे थे।

दरअसल, एक रीति-रिवाज के तहत जब शादी में मायरा भरा जाता है तो शादी के बाद परिवार अपने ननिहाल मिठाई पहुंचाने जाते है। इसी रीति-रिवाज के तहत परिवार सुजानगढ़ जा रहा था।

किसी रीति-रिवाज को पूरा करने के लिए रोहित अपनी पत्नी और परिवार के साथ सुजानगढ़ (चूरू) अपने ननिहाल जा रहा था।

इसी दौरान निम्बी जोधा के पास ओवरटेक के कारण कार और ट्रेलर दोनों में आमने-सामने की ​भिड़ंत हो गई।

हादसे में रोहित और उसके भुआ का लड़का मनमीत गंभीर घायल हो गए। इसके बाद इन्हें लाडनूं के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

क्रेन की मदद से गाड़ियों को हटाया

पूरा परिवार इटली में ही रहता है। शादी के लिए सभी नागौर आए हुए थे। शहर में ये किले के पीछे रहते है। मृतक रोहित के पिता मुकेश 15 सालों से इटली में ही रहते है। वे वहां पर डेयरी फॉर्म में जॉब करते है। जबकि रोहित ई-सिगरेट बनाने वाली फैक्ट्री में नौकरी करता था। रोहित का भाई गुरुवार सुबह 10 बजे इटली के लिए रवाना हुआ था।

इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस दौरान कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से बिखर गया। सूचना मिलने पर लाडनूं डिप्टी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को लाडनूं हॉस्पिटल पहुंचाया गया।

कार में पूरा परिवार रोहित के ननिहाल जा रहा था। इसमें शादी की मिठाइयां भी रखी थी।

इस हादसे में रो​हित की पत्नी नेहा (25) समेत मां पिंकी पत्नी मुकेश प्रजापत (47), पिता मुकेश पुत्र रामलाल प्रजापत (50), जसवतंगढ़ निवासी पूजा पत्नी रविकांत प्रजापत (23) और कार ड्राइवर सुजानगढ़ (चूरू) निवासी रोमिल पवार पुत्र संजय पवार गंभीर घायल हो गए। रोहित की मां पिंक की हालत गंभीर होने पर जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया है।

हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से साइड में कर ट्रैफिक शुरू करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button