
स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि। उत्तरी बर्फीली हवा चलने से सर्दी रफ्तार पकड़ने लगी है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के तीन जिलों में शीतलहर चलने और कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है। बीती रात कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई वहीं अगले 5 दिन जयपुर समेत अधिकांश शहरों में कड़ाके की सर्दी का असर रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब राजस्थान में उत्तर से आ रही बर्फीली हवा चलने लगी है। जिसके असर से रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट होने की आशंका है।सुबह 5 बजे चूरू सबसे सर्द
मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार गुरूवार सुबह 5 बजे चूरू का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं श्रीगंगानगर भी 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सर्द रहा। राजधानी जयपुर में 11.2, बीकानेर 10.2, जैसलमेर 12.6,उदयपुर 13.0, कोटा 14.6 और जोधपुर में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।इन 3 जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले दो दिन में सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले में शीतलहर चलने और कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। सीकर के फतेहपुर में बीते बुधवार को न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं लूणकरणसर 3.2 और पिलानी में 5.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहने पर हाड़कंपाने वाली सर्दी का असर रहा। फतेहपुर क्षेत्र में पारे में गिरावट से खेत खलिहानों में फसलों पर ओस की बूंदें जमी नजर आईराजस्थान में उत्तरी बर्फीली हवा चलने से सर्दी रफ्तार पकड़ने लगी है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के तीन जिलों में शीतलहर चलने और कड़ाके की सर्दी का अलर्ट जारी किया है। बीती रात कई शहरों के न्यूनतम तापमान में 2 से 6 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई वहीं अगले 5 दिन जयपुर समेत अधिकांश शहरों में कड़ाके की सर्दी का असर रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय तराई क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से अब राजस्थान में उत्तर से आ रही बर्फीली हवा चलने लगी है। जिसके असर से रात के तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट होने की आशंका है।

मौसम विभाग से मिली सूचना के अनुसार गुरूवार सुबह 5 बजे चूरू का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं श्रीगंगानगर भी 8.0 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सर्द रहा। राजधानी जयपुर में 11.2, बीकानेर 10.2, जैसलमेर 12.6,उदयपुर 13.0, कोटा 14.6 और जोधपुर में 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ है।



