इंदौरमध्य प्रदेश
सोना केडबरी 1400 रुपये से 129000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3000 रुपये और बढ़कर 173000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई
बढ़ते दामों की वजह से बाजार में कारोबार कमजोर

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि इंदौर । कमजोर डालर और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज कटौती की उम्मीग से सोने के दाम को सपोर्ट मिल रहा है। सप्ताह के पहले कामकाजी दिन अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में तेजी का वातावरण जारी रहा।कामेक्स पर सोना वायदा 45 डालर उछलकर 4255 डालर प्रति औंस और चांदी वायदा 121 सेंट बढ़कर 57.61 डालर प्रति औंस पर कारोबार करती नजर आई है।इंदौर में सोना केडबरी 1400 रुपये उछलकर 129000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी चौरसा 3000 रुपये और बढ़कर 173000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। बढ़ते दामों की वजह से बाजार में कारोबार कमजोर ही बना हुआ है। ज्वेलर्स का कहना है कि सोमवार को यूएस डालर इंडेक्स दो हफ़्ते के सबसे निचले लेवल पर ट्रेड कर रहा था।


