
स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि बीकानेर | साइबर ठगी के नित नए तरीके सामने आ रहे है। जब तक लोग एक तरीके के प्रति जागरूक होते है, साइबर ठग नया पैंतरा आजमाने लग जाते है। अब ‘पांच रुपए का पुराना नोट दिखाओ और 21 लाख ले जाओ’ जैसा झांसा देकर ठगी करनी शुरू कर रखी है। सोशल मीडिया और फ़ोन कॉल के माध्यम से ऐसा लालच देकर लोगों से ठगी कर रहे है। ताज़ा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र के रामस्वरूप नामक व्यक्ति के साथ ठगी होने का सामने आया है। रामस्वरूप के अनुसार उसकी एक रिश्तेदार पीबीएम अस्पताल में भर्ती है। शुक्रवार को वह फेसबुक देख रहा था, तभी एक वीडियो उसके सामने आया। वीडियो में दावा किया गया कि पांच रुपए का पुराना नोट जिस पर ट्रैक्टर का चित्र छपा हो देने पर 10 से 11 लाख रुपए तुरंत मिल जाएंगे।



