उदयपुरराजस्थान

लिव-इन पार्टनर की बेटी के साथ बलात्कार, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तारी से बचने के लिए हुलिया बदलकर महिलाओं की वेषभूषा में घूमता हुआ मिला

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि, उदयपुर | शहर के एक थाना क्षेत्र में अपनी लिव-इन पार्टनर की बेटी के साथ बलात्कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी खारिया मीठापुरा बिलाड़ा जोधपुर निवासी चन्द्रशेखर पारिख को गिरफ्तार किया गया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए हुलिया बदलकर महिलाओं की वेषभूषा में घूमता हुआ। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उल्लखनीय है कि एक महिला ने एसपी को परिवाद देकर उसकी बेटी के साथ बलात्कार होना बताया था। मामले में लिव-इन पार्टनर पर आरोप लगाया था। परिवार के आधार पर आरोपी और उसकी मां के खिलाफ शहर के थाने में केस दर्ज किया गया था रिपोर्ट में बताया गया कि पति से विवाद होने के बाद महिला लिव-इन रिलेशनशिप में एक व्यक्ति और उसकी मां के साथ रहने लगी थी। आर्थिक परेशानी के चलते वह शहर से बाहर प्राइवेट जॉब करने लगी, जबकि 11 साल की बेटी और 9 साल का बेटा लिव -इन पार्टनर के साथ किराए के मकान में रहने लगे। दोनों बच्चे लिव-इन पार्टनर को पिता का दर्जा देते, जबकि आरोपी पिछले एक माह से नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार कर रहा है। एक माह में 5 बार बलात्कार करना बताया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button