पुलिस विभाग के लिए बड़ी खुशखबरी,केंद्र सरकार ने बढ़ाए 5 पद
पुलिस विभाग के 20 हजार खाली पद भरे जाएंगे।

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग के 20 हजार खाली पद भरे जाएंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इसकी घोषणा की है। इसके अलावा अन्य सरकारी विभाग में खाली चल रहे पदों को भी भरने की चर्चा चल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि आने वाले तीन वर्षों के भीतर राज्य के पुलिस विभाग में 20 हजार पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी एलान किया कि प्रदेश की सभी सरकारी भर्तियों के लिए एक समान और एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी। पहली घोषणा पुलिस विभाग से जुड़ी है, जिसके तहत आने वाले तीन वर्षों में कुल 20 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। दूसरी घोषणा के अनुसार, प्रदेश में सभी सरकारी भर्तियों के लिए संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तर्ज पर एकीकृत परीक्षा प्रणाली लागू की जाएगी।


