भोपालमध्य प्रदेश

बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

सिर में गंभीर चोट से चली गई जान

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि,भोपाल। सिर पर पहने हेलमेट का लाक न लगाने की गलती एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। मिसरोद में 20 नवंबर को एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गिरा तो हेलमेट दूर जाकर गिर गया और सिर पर गंभीर चोट लग गई। दस दिन इलाज के बाद शनिवार को युवक ने दम तोड़ दिया था। मिसरोद थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि 27 वर्षीय शिवम सैनी इटारसी का रहने वाला था। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। 20 नवंबर को वह अपने दोस्त के साथ जा रहा था। तभी कान्हा फन सिटी के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से गिरकर वह घायल हो गया था। शिवम अपनी बाइक चला रहा था, जबकि पीछे उसका दोस्त बैठा था। शिवम के जीजा विनय ने बताया कि हादसे के बाद उसका हेलमेट दूर जाकर गिर गया था। दोस्त ने उन्हें बताया कि हेलमेट लॉक नहीं था, जिससे दूर जाकर गिरा। पुलिस अभी तक बाइक पर पीछे बैठे उसके दोस्त के बयान दर्ज नहीं कर सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button