मध्य प्रदेश

दहेज न मिलने पर शादी से वापस लौटी बारात, कन्या पक्ष ने की कार्रवाई की मांग 

Chatarpur news

स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि, छतरपुर | छतरपुर में दहेज न मिलने पर शादी नहीं करने का एक मामला सामने आया है। यहां लड़के वाले दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बारात लेकर लौट गए। अब कन्या पक्ष कार्रवाई की मांग कर रहा है।शहर के शांति मैरिज गार्डन में एक शादी आयोजित होने वाली थी, लेकिन दूल्हा और उसके स्वजन ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बरात लाने से इनकार कर दिया। जब दरवाजे पर आने से पहले बरात लौटी तो लड़की पक्ष के लोगों ने नाराजगी जाहिर की और दहेज की मांग करने वाले आरोपी लड़के पक्ष पर कार्रवाई करने की मांग करने धरना प्रदर्शन करने लगे। सोमवार को लड़की पक्ष ने नौगांव रोड पेट्रोल पंप के पास धरना दे दिया। धरने में बैठे लड़की के स्वजन ने बताया की सब पहले बातचीत हो गई थी और विवाह फाइनल कर लिया गया था। विवाह के दिन दूल्हे के स्वजन पांच लाख और मांगें लगे। लड़की पक्ष के अनुसार डेरी रोड निवासी राकेश के लड़के की शादी तय हुई थी। शादी के लिए लड़के वालों ने दहेज की डिमांड की तो पहले 6 लाख रुपए दिए गए। उसके बाद लड़के के घर वाले 5 लाख और मांगने लगे। शादी समारोह चल रहा था बरात आ गई थी और आगामी रस्म निभाई जानी थी। तभी लड़के वालों ने चढ़ावा चढ़ाने से इनकार करते हुए शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बरात को लौटाकर ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button