
स्टार इंडिया न्यूज प्रतिनिधि, जयपुर। जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव और लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग (एनएच) ने अहम निर्णय लिया है। विभाग ने आमेर से चंदवाजी के बीच करीब 20 किलोमीटर लंबे मार्ग पर तीन नए फ्लाईओवर निर्माण को स्वीकृति दे दी है। कूकस, अचरोल और ताला मोड़ पर बनने वाले इन फ्लाईओवर पनिर्माण कम्पनी को काम 18 माह में पूरा कर परियोजना हैंडओवर करने के निर्देश मिलेे है। इसके अनुसार कार्य दिसंबर 2025 में शुरू होकर मई 2027 तक पूरा होने की संभावना है। जयपुर के अचरोल में काम शुरू होने के करीब एक माह बाद जनवरी 2026 में कूकस और ताला मोड़ पर भी निर्माण प्रक्रिया तेज गति पकड़ेगी।र करीब 95 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इनके निर्माण से आमेर से चंदवाजी तक का सफर पहले की तुलना में कहीं अधिक सुगम हो जाएगा।अचरोल क्षेत्र में जाम की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण बना हुआ है। फ्लाईओवर निर्माण की मंजूरी के बाद अब लोगों में जाम से राहत की उम्मीद जगी है। इन फ्लाईओवर के बनने के बाद हाईवे पर जाम की समस्या कम होगी, निर्माण कम्पनी को काम 18 माह में पूरा कर परियोजना हैंडओवर करने के निर्देश मिलेे है। इसके अनुसार कार्य दिसंबर 2025 में शुरू होकर मई 2027 तक पूरा होने की संभावना है। जयपुर के अचरोल में काम शुरू होने के करीब एक माह बाद जनवरी 2026 में कूकस और ताला मोड़ पर भी निर्माण प्रक्रिया तेज गति पकड़ेगी।



