उत्तर प्रदेशराजस्थान

यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल की मौत:बुखार की वजह से हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा

 

अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के डोरी गांव के रहने वाले यूपी पुलिस के जवान श्याम चौधरी का निधन हो गया। कॉन्स्टेबल का मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे करीब एक महीने से बुखार से पीड़ित थे। आखिर में मेदांता अस्पताल में भर्ती रहे।

यूपी पुलिस के मथुरा में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात थे। 20 अक्टूबर से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। उन्हें लगातार बुखार की शिकायत थी। इसके बाद उन्हें पहले दुर्लभ जी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां बेहतर उपचार नहीं मिलने पर परिजन गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया।

इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। मृतक की एक छोटी बेटी है। घर में कमाने वाला कोई दूसरा सदस्य नहीं है। जवान की मौत से परिवार सहित पूरे गांव में शोक है। वहीं, रामगढ़ थाना पुलिस मेदांता से मिले दस्तावेजों के आधार पर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कर जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button